Return to BahaiPrayers.net
Facebook
तू स्तुत्य और महिमावंत है, हे ईश्वर! तेरी निकटता प्राप्त करने का दिवस शीघ्र आये, ऐसा कर दे। अपने प्रेम और प्रसन्नता की शक्ति से हमारे हृदय उल्लसित कर दे जिससे हम स्वेच्छा से तेरी इच्छा और आदेश के प्रति समर्पित हो सकें, ऐसी दृढ़ता प्रदान कर। वस्तुतः तेरे ज्ञान की परिधि में वह सब हैं, जिनका सृजन तूने किया है और जिनका सृजन तू करेगा। तेरी शक्ति उन सबकी समझ से परे है, जिनको तूने अस्तित्व दिया है और जिन्हें तू अस्तित्व देगा। तेरे अतिरिक्त अन्य कोई ईश्वर नहीं है, जिसकी आराधना मेरी कामना है। तेरे अतिरिक्त अन्य कोई ईश्वर नहीं है, जो स्तुत्य है। तेरी सुप्रसन्नता के अतिरिक्त मुझे कोई भी प्रिय नहीं है।
वस्तुतः; तू ही सर्वोपरि शासक, परम् सत्य, संकट में सहायक, स्वःनिर्भर है।
- The Báb