Return to BahaiPrayers.net
Facebook
हे मेरे ईश्वर! मेरे ईश्वर! तेरी यह सेविका, अपना भरोसा तुझ पर रखकर, तेरी ओर उन्मुख हो कर, तुझसे याचना करती हुई तुझे पुकार रही है कि अपनी दिव्य उदारता उस पर बरसा दे, उसके समक्ष अपने आध्यात्मिक रहस्यों को प्रकट कर दे और उस पर अपने ईश्वरत्व का प्रकाश डाल।
हे मेरे स्वामी! मेरे पति की आँखों को देखने की शक्ति प्रदान कर। अपने ज्ञान के प्रकाश से तू उसके हृदय को आनन्दित कर दे, उसके मन को अपने देदीप्यमान सौन्दर्य की ओर आकर्षित कर ले, अपनी सुस्पष्ट भव्यता को उस पर प्रकट करके उसकी चेतना को आनंदित कर दे।
हे मेरे स्वामी! उसकी आँखों से परदा हटा दे, उस पर अपनी प्रचुर उदारताओं की वर्षा कर, अपने प्रेम की मदिरा से उसे मदोन्मत कर दे, उसे अपने देवदूतों में से एक बना दे जो चलते तो इस धरा पर हैं किंतु उनकी आत्माएँ परमोच्च आकाश में उड़ान भरती हैं। उसे तेरे जनो के मध्य तेरी प्रज्ञा के प्रकाश से चमकता हुआ देदीप्यमान दीपक बना दे।
सत्य ही तू अनमोल, सदाप्रदाता, मुक्तहस्त है।
- `Abdu'l-Bahá