Return to BahaiPrayers.net
Facebook
हे तू जिसके परीक्षण उनके लिए जो तेरे निकट हैं रोग-निवारक औषधि हैं, जिसकी तलवार उन सब की प्रबल इच्छा है जो तुझसे प्रेम करते हैं, जिसका बर्छा उन सब की परम प्रिय कामना है, जो तेरी लालसा रखते हैं, जिसका आदेश उनकी एकमात्र आशा है जिन्होंने तेरे सत्य को स्वीकार कर लिया है। मैं तेरे दिव्य माधुर्य, और तेरे मुखमण्डल की महिमा की भव्यता के माध्यम से तुझसे याचना करता हूँ कि अपने उच्च एकांतवास से वह भेज जो हमें तेरे निकट पहुँचने के योग्य बनाये। तब, हे मेरे ईश्वर, अपने धर्म में, मेरे पगों को दृढ़ कर दे और अपने ज्ञान की दीप्ति से हमारे हृदयों को प्रकाशित कर दे, और अपने नामों की कांति से हमारे वक्षों को प्रदीप्त कर दे।
- Bahá'u'lláh