Return to BahaiPrayers.net
Facebook
हे ईश्वर! इन बच्चों को शिक्षित कर। ये बच्चे तेरी फलों की बगिया के पौधे हैं, तेरे तृणभूमि के फूल हैं, तेरी वाटिका के गुलाब हैं। अपनी वर्षा की फुहारें उन पर पड़ने दे, सत्य के इस सूर्य को अपने स्नेह सहित इन पर जगमगाने दे। अपने समीर को उनमें ताजगी भरने दे, ताकि ये प्रशिक्षित हो सकें, विकास और वृद्धि कर सके, और परम सौन्दर्य में परिलक्षित हो सकें। तू दाता है। तू करुणामय है।
- `Abdu'l-Bahá