Return to BahaiPrayers.net
Facebook
हे तू अतुलनीय ईश्वर! हे तू साम्राज्य के स्वामी! ये आत्माएँ तेरी दिव्य सेना हैं। इनकी सहायता कर और सर्वोच्च देवदूतों द्वारा उन्हें विजयी बना, ताकि उनमें से प्रत्येक एक सैन्य दल के समान बन जाये और ईश्वर के प्रेम और दिव्य शिक्षाओं की ज्योति द्वारा इन देशों पर विजय प्राप्त करे।
हे ईश्वर! तू उनका समर्थक और सहायक बन, और बीहड़ में, पर्वत पर, घाटी में, वनों में, घास के मैदानों को और समुद्रों में तू उनका विश्वासपात्र बन-ताकि वे दिव्य साम्राज्य की शक्ति और पावन चेतना की श्वांस द्वारा ऊँची पुकार लगा सकें।
सत्य ही, तू शक्तिशाली, सामर्थ्यवान और सर्वशक्तिमान है, और तू ही प्रज्ञावंत, सुनने वाला और देखने वाला है।
- `Abdu'l-Bahá