Return to BahaiPrayers.net
Facebook
हे ईश्वर! हम निर्बल हैं, हमें सबल बना। हम अज्ञानी हैं, हमें ज्ञानवान बना। हे स्वामी ! हम दरिद्र हैं, हमें सम्पन्न बना। हे ईश्वर! हम प्राणहीन हैं, हमें चैतन्य से अनुप्राणित कर। हे स्वामिन्! हम मूर्तिमान दीनता हैं, अपने साम्राज्य में हमें महिमावन्त बना! हे ईश्वर! यदि तू हमें सहायता नहीं देगा तो हम मिट्टी से भी अधम बन जायेंगे। हे स्वामी! हमें शक्तिमय बना, हे ईश्वर! हमें विजय प्रदान कर। हे ईश्वर, हमें अहम् को जीतने और वासनाओं को वश में करने में समर्थ बना। हे स्वामी! इस भौतिक जगत के बंधनों से हमें मुक्त कर। हे स्वामी! अपनी पावन चेतना के उच्छ्वास से हममें जीवन का चैतन्य भर, जिससे हम तेरी सेवा करने को उठ खड़े हों, तेरी उपासना में संलग्न हो जायें, और अत्यधिक सत्यनिष्ठा सहित, तेरे राज्य की सेवा के प्रयासों में जुट जायें। हे ईश्वर! तू शक्तिशाली, क्षमाशील, करूणामय है!
- `Abdu'l-Bahá