हे स्वामी, तेरी स्तुति हो। हमारे अपने पापों को क्षमा कर दे, हम पर दया कर और अपने पास वापस लौटने में हमारी सहायता कर। हमें, अपने अतिरिक्त किसी अन्य पर भरोसा न करने दे और अपनी उदारता के माध्यम से, कृपापूर्वक हमें वह प्रदान कर जो तुझे प्रिय है, जो तेरी इच्छा हो और जो तेरे योग्य हो। उसके पद को उदात्त कर जिसने तुझमें सच्चा विश्वास किया है, तथा अपनी कृपापूर्ण क्षमाशीलता माध्यम से उन्हें क्षमा कर। वस्तुतः तू संकट में सहायक, स्वः-निर्भर है।
- बाब